पीलीभीत

Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर किया घायल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Wed, 19 Jul 2023 11:54 PM IST

पूरनपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की पिटाई कर घायल कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे उसके भाई से भी मारपीट की कोशिश की गई। बाद में उसे भाई के साथ मायके भेज दिया गया। बगैर मांग पूरी हुए घर न आने की चेतावनी दी।

गांव ग्रांट नंबर 21 उर्फ ढक्काचांट निवासी सर्जीला ने बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी लखीमपुर के थाना पलिया के गांव मुझा निवासी परमेंद्र से हुई थी। उसका दो साल का पुत्र है। आरोप है कि दहेज में बाइक, कूलर, सिलाई मशीन और 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उसका शारीरिक, मानसिक उत्पीडऩ शुरू कर दिया।

सोमवार को उसकी पिटाई कर हाथ तोड़ दिया। सूचना पर मंगलवार को ससुराल पहुंचे भाई से भी मारपीट की कोशिश की गई। बाद में उसे भाई के साथ मायके भेज दिया गया। मांग पूरी न होने पर दूसरी शादी करने की धमकी दी गई। सर्जीला ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button