पीलीभीत

Pilibhit News: हत्यारोपियों की तलाश में जहानाबाद पहुंची उत्तराखंड पुलिस

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Wed, 19 Jul 2023 11:52 PM IST

पीलीभीत। उत्तराखंड के शहर हल्द्वानी में होटल व्यापारी की हत्या में नामजद दंपती की तलाश में उत्तराखंड पुलिस ने जहानाबाद क्षेत्र के गांव हैदरगंज में दबिश दी। दंपती घर में ताला लगाकर परिवार समेत गायब था। पुलिस को खाली हाथ ही लौटना पड़ा।

उत्तराखंड के शहर हल्द्वानी के व्यापारी अंकित चौहान की दो दिन पूर्व हुई हत्या के मामले थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव हैदरगंज निवासी रामअवतार व उसकी पत्नी उषा देवी के खिलाफ हत्या के मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी दंपती घटना के बाद से फरार है। बुधवार को उत्तराखंड पुलिस थाना जहानाबाद पहुंची।

स्थानीय पुलिस काे पूरा घटनाक्रम बताकर उनका सहायोग लेकर क्षेत्र के गांव हैदरगंज पहुंची। जहां से दंपती पूरे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर पहले ही फरार हो गया। दंपती कई वर्षों से उत्तराखंड के हल्द्वानी में रहकर नौकरी करता था। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया है कि उत्तराखंड पुलिस ने दबिश दी थी, लेकिन आरोपी नहीं मिल सके।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button