पीलीभीत

Pilibhit News: संत टीएल वासवानी के जन्मदिवस पर जिले में बंद रही मांस की दुकानें

Connect News 24

Meat shops remained closed in the district on the birthday of Saint TL Vaswani.

शहर की कोतवाली रोड पर बंद मीट की दुकान । संवाद

पीलीभीत। संत टीएल वासवानी के जन्मदिन 25 नवंबर को सरकार ने मांस रहित दिवस घोषित किया है। जानकारी होने पर मांस विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। शहर में नगर पालिका की टीम भी सक्रिय रही। शहर में कहीं भी मांस की दुकान नहीं खुली मिली।

सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने बताया एसडीएम को निर्देशित किया गया था। इसके अलावा नगर पालिका की टीम को भी लगाया गया था। दिन में मांस की दुकानों को चेेक किया गया, लेकिन लोगों ने स्वत: ही कार्रवाई के डर से दुकानें बंद रखीं। शहर में पुलिस भी अलर्ट रही।

बिलसंडा। नगर पंचायत बिलसंडा स्थानीय पुलिस एवं राष्ट्रीय हनुमान दल के जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने टीम के साथ नगर की मांस की दुकानें बंद कराईं। मांस विक्रेताओं ने बताया कि उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं थी। कहीं कोई विरोध नहीं हुआ। इस दौरान आशीष सक्सेना एडवोकेट, वैभव सक्सेना, अतुल मिश्रा, लल्ला दुबे, करण श्रीवास्तव, कुणाल श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button