पीलीभीत
Pilibhit News: मेडिकल कॉलेजकर्मी 11 अगस्त से करेंगे पूर्ण कार्य बंदी
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:01 AM IST
पीलीभीत। तीन महीने से वेतन न मिलने से परेशान मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समिति के बैनर तले 25 जुलाई से 28 जुलाई तक रोजाना दो घंटे कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया था। 29 जुलाई को मुख्य चिकित्साधिकारी एवं नोडल प्राचार्य ने वार्ता के दाैरान आश्वासन दिया तो समिति ने पूर्ण कार्य बंदी के निर्णय को स्थगित कर दिया। संयुक्त समिति के मंत्री कमलेश सिंह ने बताया 10 अगस्त तक काला फीता बांधकर सांकेतिक विरोध किया जाएगा। यदि फिर भी वेतन नहीं मिला तो 11 अगस्त से पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। संवाद



