Pilibhit News: नेशनल हाईवे के अधिकारियों की मनमानी पर मंडलायुक्त को दिया ज्ञापन

क्रांतिकारी विचार मंच के सरंक्षक ने कमिश्नर को दिया ज्ञापन । स्रोत – क्रांतिकारी विचार मंच
पीलीभीत। किसान नेता एवं क्रांतिकारी विचार मंच के प्रांतीय संरक्षक देवस्वरूप पटेल ने नेशलन हाईवे के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि फर्रुखाबाद-कटरा-पीलीभीत नेशनल हाईवे के निर्माण में अधिग्रहण की गई जमीनों, दुकानें आदि के स्वामियों का नेशनल हाईवे के अधिकारियों उत्पीड़न कर रहे हैं। कहा कि जो भवन गजट में नहीं है, वह तोड़ दिए गए हैं। उन्होंने इसकी जांच कराकर कार्रवाई करने और हाईवे पर डिवाइडर बनवाने की मांग की। संवाद