UP News: इस जिले में खुला वसूली का खेल… एसपी ट्रैफिक से छिना तबादले का अधिकार; सिपाही निलंबित

यूपी 112 में मनचाही तैनाती के नाम पर वसूली
– फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी 112 में मनचाही तैनाती के नाम पर वसूली से जुड़ा ऑडियो वायरल होने के बाद सिपाही पुष्पेंद्र सिंह रजत को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। वायरल ऑडियो में नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक का नाम आने पर एसएसपी ने उनसे स्टाफ के तबादले का अधिकार भी छीन लिया। एसपी सिटी को मामले की जांच सौंपी गई है।
बरेली जिले में संचालित यूपी 112 गाड़ियों के नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह हैं। सोमवार रात वायरल हुए ऑडियो में यूपी 112 के कार्यालय में तैनात सिपाही पुष्पेंद्र सिंह रजत व पीआरवी 175 पर तैनात हेड कांस्टेबल अब्दुल कादिर की बातचीत की रिकॉर्डिंग है।
वायरल ऑडियो के अंश
पुष्पेंद्र ने कॉल कर पीआरवी स्टाफ से पूछा कि गाड़ी पर कौन-कौन हैं। उधर से स्टाफ के नाम बताए गए। फिर पुष्पेंद्र ने अब्दुल कादिर से कहा कि भाई ट्रैफिक साहब याद कर रहे थे आपकी गाड़ी को…भेजा नहीं आपने। अब्दुल कादिर ने चौंककर पूछा- हमारी गाड़ी को? काहे के लिए।
पुष्पेंद्र ने कहा कि आपको किसी ने कुछ बताया नहीं। अब्दुल कादिर ने इनकार किया। पुष्पेंद्र ने कहा कि नहीं पता तो पूछ लेना, आपके थाने की और गाड़ियों से। अब्दुल कादिर ने फिर पूछा कि कौन सी वाली तो पुष्पेंद्र ने कहा कि गाड़ी नंबर 204 वालों से संपर्क कर लेना। किसी से पूछ लो या किसी को भेज दो, साहब नाराज हो रहे हैं।


