Pilibhit News: विधायक ने पीली ईंटों से बनी नाली तुड़वाई

गांव नाद में पीला ईट से बन रही नाली को तुडवाते विघायक । स्रोत – विघायक
नाद गांव में सीसी रोड से पहले बनाई जा रही थी नाली
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलसंडा। गांव नाद में पीली ईंटों से बन रही नाली को शिकायत के बाद विधायक विवेक शर्मा ने अपने सामने तुड़वा दिया। हिदायत दी कि अगर पुनः घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
गांव नाद में सीसी रोड पास होने के बाद पहले नाली निर्माण का कार्य शुरू किया गया। नाली जिला पंचायत की ओर से बनाई जा रही थी। गांव वालों ने विधायक से शिकायत कर बताया कि नाली निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।
शनिवार को भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने गांव पहुंचकर नाली निर्माण को देखा। नाली निर्माण में पीली ईंटों और घटिया सामग्री का प्रयोग होता मिला। पीली ईंटों का प्रयोग होने पर नाराजगी व्यक्त करने के बाद विधायक ने अपने सामने पीली ईंटों से बनी नाली को तुड़वा दिया और हिदायत दी कि नाली निर्माण में अगर घटिया सामग्री का प्रयोग हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।