पीलीभीत

Pilibhit News: मेले से लौट रही किशोरी से छेड़खानी

Connect News 24

– बाइक सवार युवकों ने साथ आ रहे चचेरे भाई को पीटा, मां से चेन छीनी

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। सिद्ध बाबा के मेले से वापस घर लौट रही किशोरी से बाइक सवार तीन युवकों ने जंगल में छेड़खानी की। विरोध करने पर युवकों ने किशोरी के भाई को पीटा और मां से चेन छीन ली।

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया की काॅलोनी में रहने वाली महिला शहर के पास स्थित सिद्ध बाबा के स्थान पर रविवार को भंडारा खाने के लिए गई थी। उसकी बेटी, बेटा व भतीजा भी बाइक से साथ थे। आरोप है कि शाम 5:30 बजे घर लौटते समय जंगल मार्ग पर तीन युवकों ने बाइक से उनका पीछा करना शुरू कर दिया।

युवकों ने बाइक पर पीछे बैठी किशोरी से छेड़खानी शुरू कर दी। भतीजे ने विरोध किया तो युवकों ने बाइक को आगे लगाकर उसे रोक लिया व मारपीट शुरू कर दी। पीछे से दूसरी बाइक से आ रही मां जब मौके पर पहुंची तो युवकों ने उनसे अभद्रता की और सोने की चेन को भी छीन लिया। जिसके बाद युवक महिला से भी अभद्रता करने लगे।

इस बीच पीछे से अन्य बाइक सवारों को आता देख तीनों युवक धमकी देते हुए भाग गए। इसके बाद महिला अपनी बेटी व भतीजे के साथ थाना गजरौला क्षेत्र की रिछोला चौकी पहुंचे। जहां पुलिस ने घायल भतीजे को मेडिकल के लिए भेज दिया।

छेड़खानी का कोई मामला नहीं है। बाइक निकालने को लेकर मारपीट हुई है। इस मामले में अभियोग भी पंजीकृत कर लिया है।

– प्रभाष चंद्र, थाना प्रभारी, गजरौला

0000

0000

शराब की दुकान के सेल्समैन की छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव की रहने वाले युवक ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी छह वर्ष की पुत्री के साथ शराब की दुकान पर बैठने वाले सेल्समैन ने छेड़खानी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना क्षेत्र के गांव का रहने वाले युवक ने बताया है कि वह शाम को खेत पर गया हुआ था। इसी दौरान पत्नी ने चाय की पत्ती लेने के लिए शाम छह बजे छोटी बेटी को गांव की ही दुकान पर भेजा। काफी देर तक न आने पर उसकी पत्नी ने बड़ी बेटी को देखने के लिए भेजा। बेटी ने लौट कर छोटी बहन से सेल्समैन भद्रसेन के छेड़खानी करने की बात बताई। परिवार वाले गांव के अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचे। जिन्हें देखकर आरोपी भाग गया। सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button