पीलीभीत

Pilibhit News: बिना फायर एनओसी चल रहे 150 से ज्यादा संस्थान

Connect News 24

– जिले में 401 संस्थानों के पास ही अग्निशमन विभाग की एनओसी

-विभागीय अधिकारियों की कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक ही सीमित

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। जिले में तमाम ऐसे संस्थान हैं जिनके पास एनओसी नहीं है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक महज 401 के पास एनओसी है। जबकि 150 से ज्यादा संस्थान बगैर एनओसी चल रहे हैं। इनमें कई बारातघर, अस्पताल, होटल शामिल हैं। फायर विभाग की कार्रवाई महज नोटिस तक ही रहती है। ऐसे में इन संस्थानों में कभी हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन होगा इसका जवाब किसी के पास नहीं है।

किसी भी बड़े व्यापारिक संस्थान को शुरू करने के लिए फायर विभाग की एनओसी की जरूरत होती है। वजह यह है कि इन संस्थानों में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए, जिससे कि आकस्मिक समय में हादसा होने पर उस पर नियंत्रण किया जा सके। विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

तीन साल में आए 557 आवेदन

जिले में 557 संस्थानों के स्वामियों ने जनवरी 2020 से नवंबर 2023 तक अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए अग्निशमन विभाग में आवेदन किया। इनमें 401 संस्थानाें की एनओसी दे दी गई जबकि 116 पर विभाग की तरफ से आपत्ति लगा दी गई, जबकि 49 संस्थानों में मानक पूरे नहीं होने के कारण आवेदन निरस्त कर दिए गए।

जिले में संस्थान कुल संख्या एनओसी नहीं

निजी अस्पताल 120 100 20

जिम सेंटर 56 किसी पर नहीं

चीनी मिल 05 सभी पर एनओसी

राइस मिल 76 50 26

शाॅपिग मॉल 45 40 05

होटल 17 10 07

बरातघर 150 100 50


96 छोटे प्रतिष्ठानों को भी दी गई एनओसी

जिले में छोटे संस्थान जैसे कुछ स्कूल, छोटे होटलों, कोल्ड स्टोर, शोरूम आदि 96 प्रतिष्ठानों को भी एनओसी दी गई है। यह प्रतिष्ठान भीड़ वाले इलाकों में संचालित हो रहे हैं। जहां पर आग लगने का खतरा बना रहता है।

जिले में संचालित करीब 150 से ज्यादा प्रतिष्ठानों व अन्य जगहों पर फायर एनओसी होनी चाहिए लेकिन नहीं है। इनको विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। एनओसी नहीं लेने पर कार्रवाई की जाएगी।

– चंद्रमोहन शर्मा, एफएसओ


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button