पीलीभीत

Pilibhit News: बजट पास, टेंडर भी जारी.. पर नहीं आई सड़क बनने की बारी

Connect News 24

Budget passed, tender also issued... but the turn to build the road did not come.

कलीनगर से शाहगढ़ जाने वाला जर्जर मार्ग । संवाद

40 गांवों के लोग हिचकोले खाने पर मजबूर, झेल रहे हैं दिक्कत

संवाद न्यूज एजेंसी

कलीनगर। कलीनगर-शाहगढ़ मार्ग की हालत सुधारने के लिए शासन से 43 करोड़ का बजट पास होने और टेंडर होने के बाद भी यहां अब तक काम शुरू नहीं हो सका है। इस कारण इस मार्ग से जुड़े 40 गांवों के लोग जर्जर हो चुकी सड़क पर हिचकोले खाने को मजबूर हैं। अफसर सिर्फ ठेकेदार को नोटिस भेजने की बात कहकर जवाबदेही से बच रहे हैं।

कलीनगर तहसील मुख्यालय से शाहगढ़ जाने वाला मार्ग लंबे समय से खराब है। कलीनगर से सकरिया तक 14 किलोमीटर लंबे मार्ग पर पांच साल से मरम्मत के नाम पर एक पत्थर भी नहीं डाला गया है। इस मार्ग से 40 से अधिक गांवों के तीन से चार हजार लोग गुजरते हैं।

यह मार्ग असम हाईवे से भी जुड़ा हुआ है। कृषि बहुल क्षेत्र होने से बिक्री के लिए फसलों को भी इसी सड़क से ले जाया जाता है। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। चार माह पूर्व शासन ने सड़क के निर्माण को मंजूरी देकर 43 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया।

पीडब्ल्यूडी विभाग को सड़क के निर्माण की जिम्मेदारी दी गई। विभाग का दावा है कि टेंडर आमंत्रित किए गए। एक ठेकेदार के नाम टेंडर हो गया।लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी ठेकेदार ने सड़क निर्माण शुरू नहीं किया है। ऐसे में ग्रामीण जर्जर सड़क से गुजरने के लिए मजबूर हैं।

इन गांवों के लोगों को होती है परेशानी

14 किलोमीटर लंबे मार्ग से भोपतपुर, कटपुरा, माहनपुर, चतुरभोजपुर, करनापुर, शाहगढ़ स्टेशन, शाहगढ़, अभयपुर, गुरदाह, अमृता दलीपपुर, बिचपुरी समेत 40 से अधिक गांवों के लोग गुजरते हैं।


20 मिनट का सफर तय करने में लगता है सवा घंटा

लंबे समय से मार्ग की हालत जर्जर है। 20 मिनट का सफर तय करने में एक घंटा लगता है। हादसों का खतरा भी बना रहता है।

– सोनू, करनापुर

000

12 किलोमीटर लंबा मार्ग पिछले पांच साल से खस्ताहाल है। गहरे गड्ढे होने से आए दिन हादसे होते हैं। कृषि फसलों को बिक्री करने ले जाने में भी समस्या होती है।

– गुरप्रीत सिंह, चांदूपुर


मार्ग के निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किया गया था। एक ठेकेदार के नाम टेंडर हो भी गया। इसके बावजूद काम न शुरू करने पर ठेकेदार को नोटिस भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द निर्माण शुरू हो जाएगा।

– उदय नारायण, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button