Pilibhit News: 400 से अधिक विद्यार्थियों ने किया विषय सुधार के लिए आवेदन
पीलीभीत। आवेदन के दौरान काफी छात्र-छात्राओं के विषय, जन्म तिथि, पता आदि गलत फीड हो गए थे, जिनको सुधारने का मौका बोर्ड ने दिया है। बोर्ड ने त्रुटियां सुधारने के लिए आवेदन मांगे थे, जिसमें जनपद से करीब 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। विषय बदलाव के अलावा भी अन्य कई त्रुटियाें के आवेदन हैं। बोर्ड अब इन त्रुटियां को सुधारने की कार्रवाई करेगा।
जनपद में 75 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा होनी है। शासन से स्कीम भी जारी कर दी गई है। 22 फरवरी से नौ मार्च तक पेपर होने हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा में 45 हजार के आसपास विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा आवेदन के दौरान काफी छात्र-छात्राओं से विषय सहित अन्य त्रुटियां हो गईं थीं। किसी का विषय बदल गया था तो किसी का अन्य ब्योरा गलत फीड हो गया था। जिसे सुधारने के लिए बोर्ड ने छात्र-छात्राओं को मौका देते हुए आवेदन मांगे थे। जनपद के 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन के सहयोग से ऑनलाइन आवेदन किया है।
डीआईओएस गिरजेश कुमार चौधरी ने बताया कि त्रुटियां सुधार के लिए जो आवेदन आए हैं, उनको बोर्ड द्वारा सुधारा जाएगा। फीडिंग के दौरान कई छात्र-छात्राओं के विषय बदल जाते हैं या अन्य कोई गलती हो जाती है, जिसका सुधार परीक्षा से पहले किया जाएगा।