Pilibhit News: दो ट्रांसफार्मर फुंकने से पूरनपुर के तीन सौ से अधिक घरों में अंधेरा
पूरनपुर। दो ट्रांसफार्मर फुंकने से नगर के तीन सौ से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। रातभर बिजली न आने लोग भीषण गर्मी में परेशान रहे। ट्रांसफार्मर बदलकर दूसरे दिन शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारू न होने से गुस्साए उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन कर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
लाइनपार मोहल्ला कुरैशियान में दो ट्रांसफार्मरों से बिजली आपूर्ति की जाती है। इनमें से १०० केवीए का बिजली ट्रांसफार्मर बुधवार आधी रात को फुंक गया। इससे मोहल्ले के करीब 100 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। फुंका ट्रांसफार्मर बदलकर बृहस्पतिवार को दूसरा ट्रांसफार्मर रखा गया। करीब दो घंटे चलने के बाद नया ट्रांसफार्मर भी फुंक गया। कुछ देर बाद मोहल्ले में लगा 250 केवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर भी फुुंक गया। इससे पूरे मोहल्ला की बिजली गुल हो गई।
बृहस्पतिवार रात को ठप हुई बिजली आपूर्ति शुक्रवार शाम तक सुचारू नहीं हुई तो उपभोक्ताओं का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने पहले मोहल्ला में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। बाद में अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ट्रांसफार्मर फुंकने से ठप हुई बिजली आपूर्ति को सुचारू कराने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में सभासद मुन्नी बेगम, पूर्व सभासद नदीम अंसारी, सूबेजहां, मुन्ना, आमिर, असलम आदि मौजूद रहे।
००००००
फीडर संख्या दो से भी एक घंटा बंद रही बिजली
फीडर नंबर दो में बृहस्पतिवार शाम सात बजे तकनीकी खराबी आने से उससे जुड़े नगर के इलाके में एक घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। खराबी दूर होने पर सप्लाई चालू होने के बाद रात सवा नौ बजे फिर ठप हो गई। इसे रात पौने दस बजे सुचारू किया जा सका।