पीलीभीत

Pilibhit News: पालिका प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Connect News 24

Municipality administration launched encroachment removal campaign

बीसलपुर में लकड़ी की दुकान से लकड़ी उठाते सफाई कर्मचारी। संवाद

बीसलपुर। नगरपालिका अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुधवार को पीलीभीत बस स्टैंड से पुराने शाहजहांपुर बस स्टैंड तक अतिक्रमण हटवाए। जिन दुकानदारों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया, उनकी दुकान से नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने काफी लकड़ी जप्त कर ली।

दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई। अतिक्रमण हटाने के दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों से लोगों की नोकझोंक भी हुई। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल मौजूद रहा। अभियान नगर पालिका के सफाई निरीक्षक विरेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में चला। संवाद

टनकपुर हाईवे से भी अवैध कब्जे हटे

पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को पुलिस के सहयोग से हटवाया गया। दुुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई। टनकपुर रोड पर किए गए अतिक्रमण को लेकर बुधवार को सीओ सिटी, एसडीएम सदर, एसएचओ सुनगढ़ी, कोतवाली टीएसआई और एआरटीओ के साथ सिटी मजिस्ट्रेट ने बैठक की। बैठक के बाद कचहरी से लेकर नकटादाना चौराहे तक संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया दुकानदारों को चेतावनी दी गई है। संवाद

बीसलपुर में लकड़ी की दुकान से लकड़ी उठाते सफाई कर्मचारी। संवाद

बीसलपुर में लकड़ी की दुकान से लकड़ी उठाते सफाई कर्मचारी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button