शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दूसरों का जीवन बचाने के लिए 64 महादानियों ने किया रक्तदान

Connect News 24

शाहजहांपुर। विश्व रक्तदाता दिवस पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों समेत 64 लोग रक्तदान कर पुण्य के भागी बने। आर्य महिला डिग्री कॉलेज में सामाजिक संस्था कर्मयज्ञ और बहल ब्लड बैंक में उप्र उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में भी लोगों ने रक्तदान किया।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का उद्घाटन सीएमओ डॉ. आरके गौतम और सीएमएस डॉ. शैलेंद्र सिंह ने किया। सुबह 10:00 बजे से शुरू हुए शिविर में सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर वर्ष रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है। इससे ब्लड बैंक में रक्त की कमी नहीं होती है। इन शिविरों के माध्यम से हर वक्त जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध हो जाता है। सीएमएस शैलेंद्र सिंह ने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

शिविर में ब्लड बैंक के डॉ. शबाहत हुसैन, काउंसलर छाया सक्सेना, लैब टेक्नीशियन रामू नायक, महेंद्र त्रिपाठी, मुसाहिब, रजनीश पटेल, गूंज वेलफेयर सोसाइटी के फाजिल, रेहान, साहेब, अहमद, फाजिल, फैसल रियाज, काजल यादव, सोमेश पांडेय, एकता सोशल वेलफेयर सोसायटी के आशू खान, सलमान पठानजादा, मुनीब अंसारी, फरहान चांद, डॉ. फरहान फारुकी, अर्शी अंसारी, उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम, सुरेंद्र सेठ, उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ, महामंत्री नाजिम खान, पीडब्ल्यूडी के जेई मुबीन अहमद, एनसीसी के सीओ लेफ्टिनेंट कर्नल विजय मिश्र का सहयोग रहा।

राजकीय मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक : ये बने महादानी

– राजकीय मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान करने वालों में स्नेहलता, विजय बहादुर सिंह, राजीव गोस्वामी, कवीश कृष्ण, रामरूप तिवारी, लेफ्टिनेंट कर्नल विजय मिश्र, श्वेता, तनु वर्मा, सुमित शर्मा, सचिन बाथम, अमित शर्मा, रितेश सेठी, मनोज्ञ रैना, अतुल गुप्ता, शान अहमद, कामरान, कपिल अरोरा, वीरपाल सिंह, सीएल तिवारी, अनुराग त्रिवेदी, विनीत मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, दुर्गेश, रवि पंडित, शिवा पंडित, अनुराग गोयनका, अदिति यादव, उपासना, श्वेता, अजीत सिंह।

22 कर्मयोगियों ने किया महादान

आर्य महिला डिग्री कॉलेज परिसर में अमर उजाला फाउंडेशन, कर्मयज्ञ संस्था और कॉलेज स्टाफ के संयुक्त तत्वाधान में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 22 कर्मयोगियों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सुनीता जैसल ने किया। संस्थापक सदस्य अभिषेक खंडेलवाल, संयोजक नरेंद्र मिड्ढा ने रक्तदान के लिए प्रेरित किया। रक्तदान करने वालों में रानू दुबे, सुनीता शर्मा, राधारमण मिश्र, अनिल कुमार, मनीष मिश्र, संजय मौर्य, नीरज कश्यप, महेश कुमार, आशू, डॉ. रत्नाकर दीक्षित, श्वेता सक्सेना, श्वेता मेहरोत्रा, अलंकृत दुबे, महक, कविता, रीतेश कुमार, रीतू शर्मा, रतन, आरके मिश्र, आयुष गुप्ता, प्रभा मिश्रा, आशीष मिश्रा शामिल रहे।

12 व्यापारी भी रक्तदान कर बने पुण्य के भागी

बहल ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन और उप्र उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के संयुक्त तत्वावधान में लगे शिविर में 12 व्यापारियों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में प्रांतीय मंत्री नारायणदास अग्रवाल, वीरपाल सिंह, कपिल, हनी सिंह, मितिल गुप्ता, महेंद्र दुबे, परविंदर सिंह, मनीष मेहरोत्रा, विपिन अरोरा, सुनीता गुप्ता, दीपक ओमर, जमील खान शामिल रहे। शिवा सक्सेना, विमल कुमार, प्रदीप कुमार गुप्ता, मधुरेश गुप्ता, जीशान अली, आशीष अवस्थी का विशेष सहयोग रहा।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर का फीता काटकर उद्घाटन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button