पीलीभीत

Pilibhit News: नगर पालिका ने दो दुकानदारों को जारी किया नोटिस

Connect News 24

बीसलपुर। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे एसडीएम आरके राजवंशी ने मोहल्ला पटेलनगर निवासी संजय कुमार और राकेश कुमार को नोटिस जारी किया है। नोटिस में एक सप्ताह में दुकानें खाली करने को कहा है।

एसडीएम ने बताया कि बारह पत्थर चौराहे पर पालिका की एक दुकान काफी समय पहले मोहल्ला पटेलनगर निवासी जगन्नाथ प्रसाद को किराये पर दी गई थी। जगन्नाथ का काफी समय पहले देहांत हो गया। इस दुकान पर उनके पुत्र राकेश कुमार अवैध रूप से बैठ रहे हैं। इसी प्रकार पालिका प्रशासन ने काफी समय पूर्व यहीं पर एक दुकान मोहल्ला पटेलनगर निवासी राकेश कुमार को किराये पर दी थी। राकेश स्वयं दुकान पर नहीं बैठ रहे। राकेश का पुत्र संजय दुकान पर बैठ रहा है।

पालिका प्रशासन ने इससे पहले कई बार इन लोगों को चेतावनी दी थी लेकिन इन लोगों ने कोई ध्यान नहीं दिया। नोटिसों में कहा गया है कि वे एक सप्ताह के भीतर पालिका की दुकानें खाली कर दें। नोटिसों में यह चेतावनी दी गई है कि यदि एक सप्ताह के भीतर दुकानें खाली नहीं करेंगे तो जबरन दुकानें खाली कराई जाएगी। दुकानें खाली करने में होने वाला खर्चा संबंधित दुकानदारों से वसूल किया जाएगा। दोनों दुकानदारों ने नोटिस मिलने की पुष्टि की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button