Pilibhit News: बाघ की चहलकदमी पर अब कॉलोनी नंबर सात के समीप लगाया जाल
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:35 AM IST

कॉलोनी नंबर 7 के समीप जाल लगाते वन कर्मी । स्त्रोत – कर्मचारी
पूरनपुर। गांव मटहैना के पास कई दिनों से घूम रहे बाघ के बृहस्पतिवार को मटेहना कॉलोनी नंबर सात के समीप देखे जाने पर शुक्रवार को आबादी के समीप जाल लगवाया गया, ताकि बाघ आबादी में न घुस सके।
माला जंगल से निकलकर करीब दो महीने से आबादी के आसपास बाघ की चहलकदमी नहीं रुक रही है। सप्ताह भर पहले बाघ को पकड़ने के लिए गांव मटेहना के समीप पिंजरा लगाया गया था। तब बाघ ने अपना ठिकाना बदल लिया। बृहस्पतिवार को बाघ मटेहना कॉलोनी नंबर सात के समीप देखा गया। इससे आसपास के लोगों में खलबली मची हुई है।
शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने गांव की आबादी के समीप जाल लगवाया। ताकि बाघ आबादी में न घुस सके। वन एवं वन्य जीव के प्रभागीय निदेशक संजीव कुमार ने गांव डूडा के समीप पहुंचकर बाघ की निगरानी में लगी टीमों से जानकारी की। कर्मचारियों ने बाघ के आसपास मौजूदगी की जानकारी दी।