पीलीभीत

Pilibhit News: पशुपालकों के खाते में अब सीधे आएगी धनराशि

Connect News 24

– गो आश्रय पोर्टल पर किसानों का अपडेट किया जा रहा आधार और खाता नंबर

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। छुट्टा पशुओं को पालकर रोजगार से जुड़ने वाले किसानों को अब पशुपालन करने के दौरान मिलने वाला भत्ता सीधे उनके खाते में जाएगा। इसके लिए शासन ने एक एप तैयार किया है। ऐसे में 19 सौ किसानों के आधार और खाता नंबर गो आश्रय स्थल पोर्टल पर पशुपालन विभाग की ओर से अपडेट किए जा रहे हैं।

जिले में घूम रहे छुट्टा पशुओं को गोशाला में भेजा जा रहा है, तो वही गोशालाओं से सामुदायिक सहभागिता योजना के तहत किसानों को पशु पालने के लिए दिए जा रहे हैं। इसके बदले शासन की ओर से पशुपालकों को 30 रुपये एक पशु के हिसाब से प्रतिदिन भुगतान भी किया जा रहा है। इसका भुगतान वीडीओ व सचिव के सत्यापन रिपोर्ट के बाद पशुपालन विभाग की ओर से किया जाता है। इस कवायद में कहीं न कहीं फर्जीवाड़े की शिकायतें सामने आती रहती हैं।

इसको देखते हुए शासन ने सीधे पशुपालकों के खातों में सीधे पैसा भेजने की तैयारी की है। इसके लिए एक एप को भी तैयार किया जा रहा है तो ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था के लिए शासन की ओर से गोआश्रय स्थल पोर्टल को शुरू किया गया है। इस पोर्टल पर पशुपालक किसानों का आधार कार्ड और खाता नंबर अपडेट किया जाएगा।

शासन की ओर से निर्देश मिलने के बाद पशुपालन विभाग ने पोर्टल पर किसानों का खाता और आधार कार्ड अपडेट करना शुरू कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही है इसी माह से ऑनलाइन धनराशि खाते में आनी शुरू हो जाएगी। बता दें कि जिले में 1900 किसानों के पास 3000 पशु संरक्षित हो रहे हैं।

फर्जीवाड़े को रोकने के लिए शासन ने कवायद शुरू की है। पोर्टल पर किसानों का खाता और आधार नंबर अपडेट किया जा रहा है, ताकि भुगतान में कोई समस्या न आ सके।

– डॉ अरविंद कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button