पीलीभीत

Pilibhit News: जानलेवा गड्ढों पर अफसरों ने मूंदी आंख, आप आंखें खोलकर चलें

Connect News 24

Officers turned a blind eye to deadly potholes, you should walk with your eyes open

शहर की यशवंतरी देवी मंदिर जाने वाली खस्ताहाल सड़क । संवाद

पीलीभीत। हाल ही में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि दिवाली तक सड़कों के गड्ढे हरहाल में भर दिए जाएं। इस तरह के निर्देश पहले भी दिए गए थे, लेकिन इनका न तब पालन हो सका था और न अब कोई उम्मीद दिख रही है। शहर की सड़कों का हाल यह है कि उनमें सिर्फ गड्ढे ही दिखाई देते हैं। सबसे खराब हाल जयसंतरी देवी मंदिर रोड का है। यहां सड़क बची ही नहीं है। जिला अस्पताल रोड भी उधड़ी पड़ी है। शहर के अंदर की सड़कों की हालत भी खस्ता है।

00

यशवंतरी रोड : गड्ढों में ढूंढते रहिए सड़क

देशनगर मठिया से यशवंतरी मंदिर गेट तक जाने वाली सड़क की हालत बेहद दयनीय है। करीब दो साल से सड़क ऐसे ही पड़ी हुई है। छह महीने पहले लोगों ने सड़क के निर्माण की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया था। इसके बाद आश्वासन मिला कि जल्द काम को शुरू करा दिया जाएगा। इसके बाद बजट भी पास हो गया था। करीब 31 लाख रुपये मिलने के बाद भी सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो सका। सिर्फ गड्ढों में मिट्टी-गिट्टी भरकर इतिश्री कर ली गई। बारिश में मिट्टी तो धुल गई और सिर्फ गिट्टी बाकी है, जो राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है। सड़क कब तक बनेगी, इसको लेकर अधिकारियों का दावा है कि बारिश के बाद काम शुरू हो जाएगा।

00

संजयनगर कॉलोनी मार्ग : तीन साल में ही सड़क बदहाल

करीब तीन साल पहले टनकपुर हाईवे से ठेका पुलिस चौकी को जोड़ने वाली संजयनगर कॉलोनी की सड़क को लोक निर्माण विभाग ने बनवाया था। सड़क बनने के दौरान ही निर्माण में लापरवाही और घपलेबाजी के आरोप लगे थे, लेकिन ठेकेदार ने काम पूरा करा दिया। मौजूदा समय में इस सड़क में भी गहरे गड्ढे हो गए हैं। बीचोंबीच सड़क में गड्ढे होने से छोटे वाहन चालकों को हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। एक साल पहले यहां भी खानापूर्ति के लिए गड्ढों को भरा गया था। इसके बाद अब फिर वही हाल है।

00

जिला अस्पताल रोड : बजट मंजूर, निर्माण का पता नहीं

टनकपुर हाईवे से जिला अस्पताल जाने वाली सड़क भी गड्ढों में तब्दील है। मरीजों की तो अस्पताल पहुंचते-पहुंचते ही हालत खराब हो जाती है। यहां पर गड्ढों के अलावा कुछ भी नहीं है। सड़क की हालत को देखते हुए डीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने निर्माण के लिए 23 लाख रुपये का बजट पारित किया था। टेंडर प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई थी। इसके बाद निर्माण की अब तक कोई सुध नहीं ली गई है। खस्ताहाल सड़क से अब लोगों का निकलना दूभर हो रहा है।

00

आप खाते रहिए ठोकरें… अफसरों के लिए चमाचम सड़कें

शहर में जहां सभी सड़कों का हाल बुरा है, लोग गड्ढों में सड़कें ढूंढ रहे हैं, वहीं ऑफिसर्स कॉलोनी की सभी सड़कें चमाचम हैं। फिर भला आम आदमी को गड्ढे वाली सड़कों से गुजरने में होने वाली दुश्वारियों का एहसास अधिकारियों को कैसे होगा। ऑफिसर्स कॉलोनी की सडकें एकदम चकाचक हैं। गड्ढा तो दूर सड़कों पर एक गिट्टी भी कहीं निकली दिखाई नहीं देगी। अगर कहीं गिट्टी निकलती भी है तो गड्ढा होने से पहले ही मरम्मत हो जाती हैै। यहां की सड़कें देखकर ही पता चल जाता है कि निर्माण में गुणवत्ता का भी पूरा ख्याल रखा गया है।

00

सड़क के उछलते पत्थरों से टूट रहे काउंटर के शीशे

करीब दो साल से जयसंतरी मंदिर रोड की हालत बदतर है। इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। सड़क से गुजरने के दौरान जहां हादसे की आशंका रहती है, वहीं वाहनों के गुजरने पर पत्थर उछलकर दुकान पर आते हैं। इससे काउंटर के शीशे टूट जाते हैं। – संतोष शर्मा, यशवंतरी रोड

00

सड़क पर हुए गड्ढे बारिश के दौरान सबसे अधिक परेशानी पैदा करते हैं। इसमें बड़े तो गुजर जाते है, मुसीबत स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को होती है। बच्चों के वाहन पलटने का डर बना रहता है। – विकास गुप्ता, यशवंतरी रोड

00

वर्जन

यशवंतरी रोड और जिला अस्पताल रोड का काम जल्द शुरू करा दिया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके अलावा गन्ना तिराहे पर भी हुए गड्ढे ठीक कराने के लिए कहा गया है। – देवेंद्र सिंह, प्रभारी ईओ नगर पालिका

शहर की यशवंतरी देवी मंदिर जाने वाली खस्ताहाल सड़क । संवाद

शहर की यशवंतरी देवी मंदिर जाने वाली खस्ताहाल सड़क । संवाद

शहर की यशवंतरी देवी मंदिर जाने वाली खस्ताहाल सड़क । संवाद

शहर की यशवंतरी देवी मंदिर जाने वाली खस्ताहाल सड़क । संवाद

शहर की यशवंतरी देवी मंदिर जाने वाली खस्ताहाल सड़क । संवाद

शहर की यशवंतरी देवी मंदिर जाने वाली खस्ताहाल सड़क । संवाद

शहर की यशवंतरी देवी मंदिर जाने वाली खस्ताहाल सड़क । संवाद

शहर की यशवंतरी देवी मंदिर जाने वाली खस्ताहाल सड़क । संवाद

शहर की यशवंतरी देवी मंदिर जाने वाली खस्ताहाल सड़क । संवाद

शहर की यशवंतरी देवी मंदिर जाने वाली खस्ताहाल सड़क । संवाद

शहर की यशवंतरी देवी मंदिर जाने वाली खस्ताहाल सड़क । संवाद

शहर की यशवंतरी देवी मंदिर जाने वाली खस्ताहाल सड़क । संवाद

Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button