पीलीभीत

Pilibhit News: घर में घुसकर फायरिंग करने के मामले में एक गिरफ्तार

Connect News 24

पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस नार्थ में वाले मियां की मजार के पास शनिवार को बॉबी समेत कई लोगों ने जावेद के घर में घुसकर फायरिंग और मारपीट की थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सिविल लाइंस नार्थ में वाले मियां की मजार के पास शुक्रवार की देर शाम दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसमें एक पक्ष ने आरोप लगाया था कि परेवा वैश्य निवासी साढू उनके घर में काम करा रहे थे। इसी दौरान घर के पिछले हिस्से से बॉबी समेत कई लोग दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए और तोड़फोड़ करते हुए फायरिंग शुरू कर दी।

दूसरे पक्ष के अब्दुल समद ने बताया कि उनके सगे भांजे सलमान का रुपये के लेन देन का विवाद था। इसके चलते बिलाल ने उसके भांजे को घर में बुलाकर मारपीट और फायरिंग की थी। दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई थी। कोतवाली पुलिस ने एक पक्ष के बिलाल खां पुत्र जावेद खां को गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा बरामद कर लिया है। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button