पीलीभीत

Pilibhit News: प्रधान के घर से एक लाख रुपये और जेवर चोरी

Connect News 24

One lakh rupees and jewelry stolen from Pradhan's house

बरखेड़ा के गांव दौलतपुर पट्टी में चोरों के द्वारा तोड़ा गया बक्से का ताला। संवाद

– बरखेड़ा पुलिस ने तीन नाबालिग पकड़े

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी की प्रधान राजकुमारी के मकान से चोरों ने एक लाख रुपये व जेवर चोरी कर लिए। शाम को प्रधान का लड़का जब अपने पुराने घर पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने शक के आधार पर तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है। तीनों से पूछताछ चल रही है।

गांव दौलतपुर पट्टी की प्रधान राजकुमारी पत्नी जगदीश प्रसाद राठौर गांव के ही चौराहे पर स्थित मकान पर रहती हैं, जबकि उनके दोनों बेटे गांव के अंदर बने मकान में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। बेेटे दिन में चौराहे स्थित मकान पर आ जाते हैं शाम को सोने के लिए दूसरे मकान पर चले जाते हैं।

रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह प्रधान के दोनों बेटे सुरेंद्र कुमार व राजकुमार सुबह पांच बजे पत्नियों के साथ चौराहा स्थित मकान पर चले आए। इसके बाद शाम को खाना खाने के बाद सोने के लिए दूसरे मकान पर पहुंचे तो देखा कि घर के अंदर वाले कमरे का गेट व खिड़की खुले हैं। संदूूक पर जो ताला लगाया था, उसकी जगह पर दूसरा ताला लगा था। इसके बाद ताला तोड़कर देखा तो चोरी का पता चला।

राजकुमार ने बताया है कि घर से एक लाख रुपये, सोने की अंगूठी, चेन, गले का लॉकेट, पायलें आदि नदारद हैं। जबकि उसके भाई के पांच हजार रुपये, सोने के दो लॉकेट , दो जोड़ी पायलें, खडुआ आदि नदारद हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरी के मामले में तीन नाबालिगों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

गांव के तीन नाबालिगों को पकड़ा गया है। कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ चल रही है।

-मनोज कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button