पीलीभीत

Pilibhit News: पेड़ पर लटका मिला युवती का शव, छह जून से थी लापता; पुलिस बता रही आत्महत्या

Connect News 24

missing girl dead body found hanging on tree in Pilibhit

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में छह जून से लापता युवती का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। बताया गया है कि युवती को उसकी मां ने डांट दिया था। इसके बाद वह घर से चली गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

बीसलपुर कोतवाली के गांव बरसिया निवासी रामविलास भोजवाल बताया कि उसकी पुत्री लक्ष्मी (19) घर का काम नहीं करती थी। हर समय साइकिल चलाती रहती थी। छह जून को उसकी मां ने उसे डांट दिया था। डांट से क्षुब्ध होकर लक्ष्मी उसी समय घर से नाराज होकर चली गई। इसके बाद वापस नहीं आई। 

गले में बंधा था रस्सी का फंदा 

रामविलास उसी से दिन से लक्ष्मी की तलाश करता रहा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रामविलास व अन्य परिजन बृहस्पतिवार सुबह लक्ष्मी को ढूंढते ढूंढते गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर पहुंचे। वहां एक खेत में शीशम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लक्ष्मी का शव लटका मिला। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। 

सूचना मिलते ही कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक गुरुदेव सिंह, हलका दरोगा सुभाष चंद्र को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। रामविलास ने पुलिस को पूरे मामले की लिखित सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस बावत कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक गुरुदेव सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button