पीलीभीत

Pilibhit News: पंचायत में कलीनगर क्षेत्र में बाघ के आतंक पर जताई नाराजगी

Connect News 24

पूरनपुर। अखिल भारतीय किसान महासभा की कलीनगर के गांव जमुनिया बाजार में हुई पंचायत में महीनों से क्षेत्र के बाघ के आतंक पर रोष व्यक्त किया गया। पंचायत में समस्या को लेकर 11 दिसंबर को कलीनगर तहसील में धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया गया।

रविवार को हुई पंचायत में कहा गया कि गांव जमुनिया, खासपुर, डगा, सुखदासपुर, रानीगंज, मल्लपुर, पिपरिया संतोष में बाघ महीनों से आतंक बनाए हुए है। महासभा के राष्ट्रीय सचिव अफरोज आलम ने कहा कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व जंगल किनारे गांव के लोगों के लिए अभिशाप बना हुआ है। गांव उजाड़ों, बाघ पालो की नीति अपनाई जा रही है। महासभा इसे बर्दास्त नहीं करेगी।

जंगली जानवरों को जंगल में रखने और खेत और गांव सुरक्षित करने के लिए सरकार को नीति बनानी होगी। क्षेत्र के लोगों की टाइगर रिजर्व बनने से होने वाली समस्याओं को लेकर महासभा उग्र आंदोलन शुरू करेगी। इसके तहत 11 दिसंबर को कलीनगर तहसील में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। देवाशीष राय ने कहा कि टाइगर रिजर्व को निरस्त किया जाना चाहिए। पंचायत में शम्स विकास, रामचंद्र वर्मा, अनिल वर्मा, गंगाराम, जयराम आदि ने विचार रखे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button