पीलीभीत

Pilibhit News: स्वास्थ्य कर्मी में डेंगू के लक्षण मिलने से खलबली

Connect News 24

पीलीभीत। डेंगू को लेकर लोगों में भले ही दहशत है, मगर स्वास्थ्य विभाग इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। सिर्फ अफसरों की वाहवाही लूटने के लिए कागजी कार्रवाई की जा रही है। जिला अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी की एनएस-वन रिपोर्ट पॉजिटिवआने से खलबली मची है। अब उसका एलाइजा जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजा गया है।

आई फ्लू के बाद अब जिले में डेंगू ने पांव पसारने शुरू कर दिए है। रोजाना डेंगू के मरीजों में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। मगर स्वास्थ्य महकमा सजग नहीं हो पा रहा है। जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर में तैनात एक कर्मचारी ने जिला अस्पताल में अपनी जांच कराई। इसमें उसकी एनएस वन रिपोर्ट पॉजटिव आई। विभाग ने कर्मचारी का सैंपल लेकर केजीएमयू में जांच के लिए भेज दिया है।

विभागीय आंकडों के मुताबिक पूर्व में चार लोगों की रिपोर्ट पॉजटिव आ चुकी है। इससे पूर्व शहर के अवध नगर और निरंजन कुंज में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजटिव आई थी। इसके अलावा बरखेड़ा थाने के गांव पचपेड़ा और जहानाबाद क्षेत्र के एक युवक की रिपोर्ट पॉजटिव आ चुकी है।

जिला अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे मरीज

अस्पताल में डेंगू और मलेरिया की जांच के लिए पहुंच रहे है। शनिवार को डेंगू की आठ व मलेरिया की 11 जांचे की गई। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि शुक्रवार को डेंगू की हुई नौ जांचों में एक रिपोर्ट एनएस वन पॉजटिव आई है।

वर्जन:

जांच में संदिग्ध आने पर सैंपल को जांच के लिए भेजा जा रहा है। अभी तक चार लोगों की रिपोर्ट पॉजटिव आ चुकी है।

– डॉ. आलोक कुमार सीएमओ


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button