Pilibhit News: ट्रेन के फेरे बढ़ें और समय बदले, तभी मिलेगा यात्रियों को फायदा

पूरनपुर का रेलवे स्टेशन । संवाद
पूरनपुर। मैलानी से शाहगढ़ के बीच ट्रेन चलने से लोगों को उम्मीद थी कि उन्हें लखनऊ तक आने-जाने पर बसों के महंगे किराये से राहत मिलेगी। आसपास के लोगों की आवाजाही बढ़ने से व्यापार को भी पंख लगेंगे, मगर ट्रेन के समय और मात्र एक ही फेरा लगाने से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। लोगों का कहना है कि ट्रेन के फरे बढ़ाए जाएं और इसके समय में परिवर्तन हो। तभी लखनऊ का सफर आसान हो सकेगा।
मैलानी और शाहगढ़ के बीच एक ट्रेन चल रही है। मैलानी से चलकर पूरनपुर पहुंचने का समय दोपहर 1.23 बजे है। शाहगढ़ से मैलानी को जाने का समय शाम 05:30 बजे है। इस ट्रेन से गांवों के लोग सुबह नगर में आ नहीं पाते। मैलानी की ओर से आने वाले लोगों को कुछ फायदा हुआ। दोपहर को नगर में आकर खरीददारी कर अपने घरों को लौट जाते हैं, मगर शाहगढ़ से शाम को ट्रेन आने पर शाहगढ़ क्षेत्र के लोगों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। वजह शाम को लौटने के लिए ट्रेन नहीं है।
शाहगढ़ से चल कर मैलानी शाम को 05:40 बजे पहुंचने वाली ट्रेन को शाहगढ़ से करीब एक घंटा पहले चलाया जाए, ताकि ट्रेन मैलानी 05:30 बजे तक पहुंच जाए। इसका लिंक लखनऊ को मैलानी से शाम 05:50 बजे छूटने वाली ट्रेन से लिंक कराया जाए। ताकि क्षेत्र के लोग रात 10 बजे लखनऊ पहुंच जाएं। अभी शाहगढ़ से चलने वाली ट्रेन लखनऊ के डालीगंज रात को 12:15 बजे पहुंच रही है।
दो घंटे का सफर हो जाएगा कम
शाहगढ़ से मैलानी की ओर जाने वाली ट्रेन से पूरनपुर से यात्रा करने पर अभी डालगंज तक का सफर पौने सात घंटे में पूरा हो रहा है। अगर इस ट्रेन का समय एक घंटा पहले कर मैलानी से लखनऊ जाने वाली गोरखपुर ट्रेन से लिंक करा दिया जाए। तब नगर के लोग लखनऊ दो घंंटे पहले पहुंच सकेंगे।
मंडल रेल प्रबंधक से मिलेंगे व्यापारी
फोटो १९ पीबीटीपी १३
ट्रेन का समय सही हो और कम से कम दो ट्रेनें शाहगढ़ से मैलानी को सुबह 10 बजे और मैलानी से शाहगढ़ को सुबह 10:30 बजे चले। इसके अलावा पीलीभीत तक ट्रेेनें शीघ्र चलवाने को व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंडल रेल प्रबंधक से मिलेगा। -हंसराज गुलाटी, प्रांतीय व्यापारी नेता
फोटो १९ पीबीटीपी १४
ट्रेन का समय ठीक न होने से क्षेत्र के लोगों को कोई खास फायदा नहीं है। खरीदारों की भीड़ ट्रेन से नहीं आ रही है। ट्रेनें और चलनी चाहिए। -उमेश गुप्ता
फोटो १९ पीबीटीपी १५
मैलानी की ओर से आने वाले लोग तो बाजार में खरीदारी को आ रहे है। शाहगढ़ की ओर से ट्रेन से खरीदार नहीं आ रहे है। वजह उनके घर लौटने को ट्रेन नहीं है। -हाजी मोहम्मद जाहिद खां, व्यापारी नेता
फोटो १९ पीबीटीपी १६
शाहगढ़-मैलानी के बीच ट्रेन चलने पर जो फायदे की उम्मदी थी, पूरी नहीं हो सकी। ट्रेन के आवागमन का समय ठीक नहीं है। मैलानी पहुंचने वाली ट्रेन का गोरखपुर एक्सप्रेस से लिंक कराया जाए। – संजय गुप्ता, अध्यक्ष सराफा संघ

पूरनपुर का रेलवे स्टेशन । संवाद

पूरनपुर का रेलवे स्टेशन । संवाद

पूरनपुर का रेलवे स्टेशन । संवाद

पूरनपुर का रेलवे स्टेशन । संवाद



