पीलीभीत

Pilibhit News: राहगीरों ने तोड़ दी भंगा पुल की सुरक्षा दीवार, आवागमन किया शुरू

Connect News 24

Passengers broke the security wall of Bhanga bridge, traffic started

भदा मोहम्मद गंज के पुल के पास टूटी दीवार । संवाद

अमरिया। भंगा मोहम्मदगंज पुल की एप्रोच रोड धंस जाने पर यातायात रोकने के लिए बनवाई गई सुरक्षा दीवार राहगीरों ने ध्वस्त कर दी। इसके बाद पुल से आवागमन शुरू कर दिया। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है।

कुछ दिन पहले अमरिया क्षेत्र के गांव भंगा मोहम्मदगंज को जाने वाले मार्ग पर बने पुल की एप्रोच रोड बारिश में धंस गई थी। जानकारी होने पर लोक निर्माण विभाग ने पुल से आवाजाही बंद कर वहां बल्लियां लगवा दीं, लेकिन लोगों ने बल्लियां हटाकर निकलना शुरू कर दिया। इस पर लोक निर्माण विभाग ने पुल से होकर यातायात रोकने के लिए दोनों ओर पक्की दीवारें बनवा दीं।

दीवारें बनने के बाद एक-दो दिन तक तो पुल से यातायात बंद रहा, लेकिन बुधवार को लोगों ने किनारे से दोनों दीवार तोड़कर दोपहिया वाहनों के निकलने का रास्ता बना लिया। अब पुल से दोपहिया वाहन बेरोकटोक गुजर रहे हैं। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है। हालांकि एप्रोच रोड की मरम्मत अभी तक शुरू नहीं कराई गई है।

00

सुरक्षा के लिहाज से पुल के दोनों ओर बोर्ड लगाकर दीवारें उठवा दी थीं। जानकारी मिली है कि दीवारोंं को किनारे से तोड़कर लोग दोपहिया वाहन निकाल रहे हैं। इसे दिखवाया जाएगा। अभी एप्रोच रोड की मरम्मत को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। – उदय नरायन, अधिशासी अभियंता


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button