पालतू कुत्तों के नाम करेंगे संपत्ति: किसान दंपती ने दोनों के बर्थडे पर किया एलान, बताई चौंकाने वाली वजह

किसान दंपती ने मनाया पालतू कुत्तों का जन्मदिन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोग अपने बच्चों का जन्मदिन धूमधाम से मनाते हैं, लेकिन बरेली के बोहित गांव में अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां निसंतान दंपती ने दो पालतू कुत्तों को बच्चों की तरह पाला और एक साल का होने पर उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया। अब वे अपनी जायदाद भी इन्हीं कुत्तों के नाम करने की बात कह रहे हैं।
भोजीपुरा क्षेत्र के बोहित निवासी दंपती श्याम बिहारी और रेनू ने अपने एक साल के पालतू कुत्ते लालू और भूरा का जन्मदिन मनाया। पालतू कुत्ते के जन्मदिन को लेकर उन्होंने शानदार तैयारी की। केक काटने से लेकर पार्टी तक आयोजित की। जन्मदिन की पार्टी में मेहमानों और गांव के लोगों को भी आमंत्रित किया गया। मेहमानों ने जन्मदिन पर कुत्तों को गिफ्ट दिया। रेनू ने कुत्तों की आरती उतारी, उनसे केक कटवाया।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर में सराफा व्यापारी की हत्या: संपत्ति विवाद में सौतेला भाई बना दुश्मन, सरे बाजार गोली मारकर ली जान



