Pilibhit News: नए रूट से ताजिये निकलने का लोगों ने किया विरोध, हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:55 PM IST

मोहल्ला बेनी चौधरी में लगी लोगो की भीड । संवाद
पीलीभीत। तय रूट से अलग मार्ग पर ताजिये निकालने का लोगों ने विरोध किया तो हंगामा होने लगा। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचा कर मामला शांत कराया। कड़ी सुरक्षा के बीच ताजियों को निकलवाया गया।
शनिवार सुबह 8:30 बजे कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बेनी चौधरी में ताजिया निकाला जा रहा था। इस पर दूसरे समुदाय के तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए और इस बात को लेकर विरोध जताने लगे कि इस मार्ग से आज तक कभी ताजियों को नहीं निकाला गया है। नई परंपरा डाली जा रही है। इस दौरान लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
उधर, होली चौराहे के समीप शनिवार दोपहर में ताजियों का जुलूस निकल रहा था। इसमें से कुछ ताजिया छोटा खुदागंज की ओर जाने लगे। इस पर दूसरे समुदाय के लोग एकत्र हो गए और ताजिया उधर से न निकालने को लेकर विरोध शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने किसी तरह से मामला शांत कराया और ताजियों को दूसरे मार्ग से नहीं निकलने दिया। सीओ सिटी अंशु जैन ने बताया मार्ग को लेकर विवाद आया था। जिसे शांत करा दिया गया है।