पीलीभीत

Pilibhit News: महादान के महापर्व में बढ़चढ़कर लोगों ने किया रक्तदान

Connect News 24

People donated blood enthusiastically in the great festival of Mahadan

जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देते सीएमओ और सीएमएस। संवाद

विश्व रक्तदाता दिवस…

– समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों ने भी किया प्रतिभाग, अफसरों ने ब्लड बैंक पहुंचकर की हौसला अफजाई

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। बरखेड़ा विधायक, डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों, समाजसेवियों, जेएमबी के छात्रों ने रक्तदान किया। शाम तक 32 लोगों ने रक्तदान किया।

शिविर की शुरुआत सुबह साढ़े नौ बजे हुई। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने फीता काटकर शिविर की शुरुआत की। इसके बाद रक्तदान का सिलसिला शुरू हुआ। जो शाम चार बजे तक जारी रहा। सुबह नौ बजे भारत विकास परिषद के सदस्य ब्लड बैंक पहुंचे और रक्तदान किया।

जेएमबी इंस्टीट्यूट के छात्रों ने भी रक्त देकर शिविर में सहभागिता निभाई। शाम तक लोग रक्तदान करने लोग आते रहे। इस दौरान सीएमओ व सीएमएस ने रक्तदाताओं को रक्तदान फायदे बताते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र दिए। समाजसेवी संस्थाएं और जनप्रतिनिधि भी रक्तदान करने में पीछे नहीं रहे और कार्यक्रम में शामिल होकर स्वयं रक्तदान किया।

इस मौके पर ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ रमाकांत सागर, लैब टेक्नीशियन दिग्विजय आर्य, कपिल वैश्य, अमरीन फात्मा, जाकिर, अंशुल, जाकिर, अंशुल, ब्रजेश आदि मौजूद रहे।

00

पुजारी पंकज शुक्ला ने 17वीं बार दिया रक्तदान

शहर को मोहल्ला डोरीलाल के रहने वाले पंकज शुक्ला हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ करते हैं। वह भी रक्तदान के महापर्व में पहुंचे और उन्होंने 17वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि वेद शास्त्रों में भी कहा गया है कि नर सेवा नारायण सेवा, उन्होंने इसी वाक्य से प्रेरित होकर रक्तदान किया, क्योंकि यदि रक्त किसी का जीवन बचा सके तो इससे बड़ी पूजा कोई दूसरी नहीं है।

पिता ने किया रक्तदान को प्रेरित : सुदर्शन

सुदर्शन द्विवेदी शहर की गोदावरी स्टेट कॉलोनी में रहते हैं। वह बी-टेक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि रक्तकोष में शिविर लगा है। पहले वहां जाओ और रक्तदान करके आओ। इसके बाद घर आकर नाश्ता करना।

उपाधि कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. प्रणव ने किया 50वीं बार रक्तदान

शहर के उपाधि महाविद्यालय के हिंदी के प्रोफेसर डॉ प्रणव शास्त्री ने 50वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि वह भारत विकास परिषद से भी जुड़े हैं। आए दिन जरूरत पर जरूरतमंदों को रक्त मुहैया कराते हैं। उन्होंने कहा कि वह छात्र-छात्राओं को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करते हैं।

बरखेड़ा विधायक ने पहली बार किया रक्तदान

बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद भी रक्तदान करने ब्लड बैंक पहुंचे। यहां पहले उन्होंने रक्त की जांच कराई। काउंसलर ने उन्हें पूरी जानकारी दी। विधायक ने बताया कि वह पहली बार रक्तदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा लोगों का जीवन यदि मेरे रक्त के माध्यम से बचे तो इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता, क्योंकि लोगों से ही राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि समय-समय पर रक्तदान जैसे इस पुनीत कार्य में प्रतिभाग करते रहें। इस दौरान उन्होंने शीघ्र ही अपने आश्रम में शिविर लगवाने की भी बात भी कही।

जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देते सीएमओ और सीएमएस। संवाद

जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देते सीएमओ और सीएमएस। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button