पीलीभीत

Pilibhit News: आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने आए लोगों ने किया हंंगामा

Connect News 24

People who came to get Ayushman Golden Card made ruckus

बीसलपुर सामुदायिक स्वास्​िा केंद्र में आयुष्मान कार्ड बनवाने कोेे खड़े लोग । संवाद

सीएचसी प्रभारी ने दी पुलिस बुलवाने की चेतावनी तब हुए शांत

संवाद न्यूज एजेंसी

बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले चार दिनों से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। बृहस्पतिवार को लाइन में लगे कुछ लोगों ने पहले कार्ड बनवाने के लिए काफी हंगामा किया। जिस कारण काफी देर तक काम रुका रहा।

पटल प्रभारी सुशील कुमार ने हंगामा करने वालों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। पटल प्रभारी ने स्वास्थ्य केंंद्र के अधीक्षक डॉ लेखराज गंगवार से व्यवस्था बनाए रखने के लिए कक्ष के बाहर पुलिस तैनात कराने की मांग की।

इसके बाद मौके पर पहुंचे अधीक्षक ने चेतावनी दी कि अगर अव्यवस्था फैलाने का प्रयास किया गया तो पुलिस बल तैनात कर दिया जाएगा। हंगामे के कारण काफी देर तक कार्ड बनाने का काम भी रुका रहा। पटल प्रभारी ने बताया कि रोजाना एक हजार से अधिक कार्ड बन जाते थे, लेकिन बृहस्पतिवार को हंगामे के कारण 571 कार्ड ही बन सके।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button