पीलीभीत

Pilibhit News: देवर ने किया दुष्कर्म, ससुर ने छेड़खानी

Connect News 24

– एसपी के आदेश पर आठ माह बाद रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

बीसलपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता से दुष्कर्म, छेड़खानी और गाली गलौज के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।

विवाहिता ने बताया कि उसका विवाह 26 जून 2020 को बरेली जिले के थाना भोजीपुरा क्षेत्र के युवक से हुआ था। विवाह में पांच लाख रुपये और कार न मिलने से क्षुब्ध होकर ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करने लगे। दोनों पक्षों में कई बार समझौते के प्रयास हुए लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

आरोप है कि इस बीच देवर ने डरा धमकाकर उससे दुष्कर्म किया। ससुर ने भी छेड़खानी की। मार्च में ससुरालियों ने उसका सारा जेवर छीनकर घर से निकाल दिया। 29 अक्तूबर को ससुराल वाले कार से मायके आए और उसका अपहरण करने का प्रयास किया।

विवाहिता ने उसी समय कोतवाली में नामजद तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button