पीलीभीत

Pilibhit News: पुलिस का दावा-अनुज ने आत्महत्या की

Connect News 24

फाइनल रिपोर्ट रिपोर्ट लगाई, गोली लगने से हुई थी युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी

बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने गांव अखौला के अनुज हत्याकांड की विवेचना पूरी कर ली है। विवेचना में पुलिस का दावा है कि अनुज की हत्या नहीं हुई, उसने आत्महत्या की थी।

कोतवाली के गांव अखौला निवासी अनुज 17 अगस्त को खेत पर चारा काटते समय गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। गोली उसके सीने में लगी थी। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 24 अगस्त को उसने दम तोड़ दिया था।

अनुज के भाई अभिषेक ने 17 अगस्त को कोतवाली में जानलेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में गांव के ही रमेश, उनके पुत्र शिवनेस और कुशलेश को आरोपी बनाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा तरमीम कर लिया।

पुलिस ने अब इस मामले की विवेचना पूरी कर ली है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि विवेचना में हत्या का आरोप पूरी तरह से गलत निकला है। विवेचना में सामने आया है कि आरोपियों से अनुज पक्ष की पुरानी रंजिश चल रह थी। अनुज के पिता व चाचा की पूर्व में हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में तीनों आरोपी जेल से सजा काटकर करीब दो महीने पूर्व बाहर आए थे। जेल से आने के बाद वह गांव छोड़कर शहर में रह रहे थे। ऐसे में सामने आया है कि अनुज ने स्वयं गोली मारकर आत्महत्या की थी। गोली सीने से बिल्कुल सटा कर चलाई गई। उसके भाई ने अपने विरोधियों को फंसाने के लिए उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। उच्चाधिकारियों से अनुमति लेने के बाद हत्या की रिपोर्ट निरस्त कर दी गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button