Pilibhit News: धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा

बीसलपुर में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल लोग । संवाद
बीसलपुर। बड़ा देवी मंदिर में आठ दिसंबर से शुरू होने वाली साप्ताहिक रामकथा के सिलसिले में बृहस्पतिवार को नगर में कलश यात्रा निकाली गई। बड़ा देवी मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा में 51 महिलाएं शामिल थीं।
इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर साध्वी रति दासी द्वारा पूजे गए कलश महिलाओं के सिरों पर विधिविधान से धारण कराए गए। उसके बाद कलश यात्रा शुरू हुई। प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद यात्रा शाम को पुन: मंदिर पर आकर समाप्त हो गई। इस दौरान दिनेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, निशेध कुमार मौजूद रहे। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बताया कि आठ दिसंबर से मंदिर में श्रीराम कथा शुरू हो जाएगी, जो 15 दिसंबर तक चलेगी। संवाद



