पीलीभीत

Pilibhit News: राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि करें सहयोग

Connect News 24

Representatives of political parties should cooperate

बीसलपुर तहसील सभागार में मतदाता पुनरीक्षण अ​भियान के संबध में आयोजित बैठक में मौजूद लाग । संवाद

बीसलपुर। उपजिलाधिकारी महीपाल सिंह ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान में वे अधिक से अधिक सहयोग करें। अभियान खत्म होने में केवल तीन दिन शेष रह गए हैं। उपजिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान के तहत वंचित पात्रों के वोट बनाए जाएंगे। त्रुटिपूर्ण वोट सही किए जाएंगे। अपात्रों के वोट काटे जाएंगे। प्रतिनिधियों को बताया गया कि यह अभियान सभी बूथों पर चल रहा है। बैठक में नवीन सक्सेना, प्रमोद कुमार गुप्ता,राजेश कुमार वर्मा समेत कई राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि मौजूद थे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button