पीलीभीत

Pilibhit News: जलाभिषेक यात्रा में तमंचा लहराने का फोटो वायरल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Wed, 09 Aug 2023 12:22 AM IST

Photo of waving pistol in Jalabhishek Yatra goes viral

गिरफ्तार आरोपी ।

पूरनपुर। राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में सोमवार को निकाली गई जलाभिषेक यात्रा में एक युवक के तमंचा लहराने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी पंकज श्रीवास्तव उर्फ जानू और मकबूल को गिरफ्तार कर दोनों का चालान कर दिया। पंकज के पास से तमंचा और एक कारतूस जबकि मकबूल के पास से दो कारतूस बरामद हुए हैं।

सोमवार को कोतवाली रोड स्थित एक बरातघर से जलाभिषेक यात्रा निकाली गई थी। यात्रा में मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी पंकज श्रीवास्तव उर्फ जानू अवैध तमंचा लहरा रहा था। कुछ लोगों ने इसकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने पंकज को तमंचा और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पंकज से पूछताछ के बाद पुलिस ने लाइनपार साहूकारा देहात निवासी मकबूल को गिरफ्तार कर उसके पास से दो कारतूस बरामद किए। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार को चालान कर दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button