पीलीभीत

Pilibhit News: मंदिर से महिला की चेन छिनने के मामले में पुलिस लापरवाह

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Fri, 23 Jun 2023 11:10 PM IST

पीलीभीत/बिलसंडा। थाना बिलसंडा क्षेत्र के लिलहर मंदिर में महिला की चेन छिनने के मामले में पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। महिला ने मंदिर में मौजूद पुलिस कर्मियों से उचक्के का पीछा कर उसे पकड़ने की गुहार भी की थी, लेकिन वे अपने स्थान से हिले तक नहीं। मंदिर में आए दिन छिनैती की घटनाएं होने के बावजूद पुलिस लापरवाह बनी हुई है। इससे लोगों में रोष है।

शाहजहांपुर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी सुरेशचंद्र दीक्षित की पत्नी अनामिका दीक्षित 19 जून को परिवार के साथ लिलहर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन करने आई थीं, तभी उचक्के ने उनके गले से डेढ़ तोले सोने की चेन खींच ली थी। अनामिका ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से चेन खींचकर भाग रहे उचक्के को पकड़ने की गुहार की, लेकिन वे अपनी जगह से नहीं हिले। इसके बाद महिला ने ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई। इस बाबत एसपी अतुल कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा कुछ हुआ है तो जांच कराई जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button