पीलीभीत

Pilibhit News: मां ने डांटा तो नाराज होकर घर से चला गया बेटा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Fri, 23 Jun 2023 12:41 AM IST

पीलीभीत। बीसलपुर में मां की डांट से क्षुब्ध होकर 12 साल का बेटा बृहस्पतिवार तड़के घर से नाराज होकर चला गया। देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। इससे परिजन चिंतित हैं। गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।

रेलवे स्टेशन के पास स्थित रामनगर कॉलोनी निवासी रामसिंह मौर्य जयपुर में नौकरी करते हैं। घर पर पत्नी रेश्मा और तीन बेटे रहते हैं। बुधवार शाम रेश्मा ने 12 वर्षीय बेटे अंकित को पढ़ाई न करने पर डांट दिया था। इससे अंकित नाराज होकर घर से चला गया। भाई दीपक ने बताया कि अंकित रात में सबके साथ सोया था। सुबह जब परिजन जागे तो अंकित नहीं था। दरवाजे का ताला भी नहीं खुला था। अनुमान है कि अंकित छत के रास्ते घर से नीचे उतरा होगा। वह मोबाइल भी नहीं ले गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button