पीलीभीत

Pilibhit News: खुराफातियों पर नजर रखने के लिए सादा कपड़ों में तैनात रही पुलिस

Connect News 24

Police deployed in plain clothes to keep an eye on mischief

शहर के बरेली गेट के पास मौजूद पुलिस । संवाद

पीलीभीत। त्योहार के मद्देनजर बाजार में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पहले से ही तैयारी कर ली थी। शहर में 22 प्वाइंटों को निर्धारित कर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। इसके साथ ही खुराफातियों पर नजर रखने के लिए विभाग की ओर से सादा वर्दी में महिला व पुलिस कर्मियों की भी बाजार में तैनाती की गई।

पुलिस ने शहर के भीड़ वाले 22 स्थानों को चिह्ति किया है। शहर के सुनगढ़ी चौराहा, गैस चौराहा, सुनहरी मस्जिद, बाजार गेट सराफा मार्केट, ड्रमंड गंज चौराहा, बरेली गेट, एकता सरोवर, लोटन महाराज चौराहा आदि जगहों पर 150 पुलिस, महिला पुलिस के साथ डेढ़ बटालियन पीएसी जवान को तैनात किया गया है। क्यूआरटी को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है।

बाजार में 20 दरोगा और इंस्पेक्टर को लगाया गया। इसके अलावा सीओ सिटी, सीओ ट्रैफिक और सीओ लाइन को भी यहां पर तैनात किया गया। बाजार में छेड़छाड़ की घटनाओं से निपटने के लिए सादा कपड़ों में महिला पुलिस कर्मी भी तैनात रहीं।

एएसपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि धनतेरस से दीपावली तक सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। कुछ जवानों को पैदल गश्त करने के भी निर्देश दिए गए है। धनतेरस पर बाजार में पुलिस अलर्ट रही।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button