पीलीभीत

Pilibhit News: रावण वध, राजगद्दी शोभायात्रा के साथ रामलीला मेला का समापन

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sat, 11 Nov 2023 02:42 AM IST

Ramlila fair concludes with Ravana killing, throne procession

पूरनपुर में रामलीला मेले में धू-धू कर जलता रावण का पुतला । संवाद

पूरनपुर। नगर में चल रहे रामलीला मेले में शुक्रवार को अहिरावण और रावण के वध की लीला का मंचन किया गया। रावण वध का मंचन देख लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। रावण का पुतला भी फूंका गया। शाम साढ़े सात बजे नगर में राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई। इसका नगर के कई स्थानों पर स्वागत किया गया। इसके साथ हीह रामलीला मेला का समापन हो गया।

मंचन के दौरान दिखाया गया कि कुंभकरण और मेघनाथ के वध के बाद अहिरावण और रावण युद्ध को पहुंचता है। राम के रावण के शीश काटने के बाद फिर उसके शीश जुड़ जाते हैं। तब विभीषण अपने भाई रावण की नाभि में अमृत होने की जानकारी राम को देते हैं। राम रावण की नाभि में तीर मारकर उसका वध कर देते हैं।

रावण वध की लीला के मंचन के बाद मेला परिसर में रावण का पुतला जलाया गया। जले हुए पुतला की अस्थियां लेने को लोगों की भीड़ जुट गई। शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे रामलीला मेला से नगर में राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई। इसका नगर के कई स्थानों पर स्वागत किया गया। नगर के प्रमुख सड़कों से घूमती हुई राजगद्दी शोभायात्रा रामलीला मेला मैदान में पहुंचकर समाप्त हो गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button