पीलीभीत

Pilibhit News: पुलिस को जम्मू कश्मीर में मिली बिलसंडा से अगवा किशोरी

Connect News 24

बिलसंडा। ईंटगांव पुलिस चौकी क्षेत्र से चार दिन पूर्व बहला फुसलाकर ले जाई गई किशोरी को पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से बरामद किया है। किशोरी के बरामद होने की सूचना मिलते ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले में गैर समुदाय के लोग भी आरोपी हैं इसलिए तूल पकड़ गया है। पुलिस किसी आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

किशोरी के पिता ने एसपी को भेजे प्रार्थना पत्र में कहा था कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को तीन जुलाई की शाम घर के बाहर रास्ते से गैर समुदाय के चार युवक बहला-फुसलाकर गाड़ी में डालकर अपहरण कर ले गए। इसकी रिपोर्ट लिखाने थाने गया तो पुलिस ने मनमाने ढंग से नीरज एवं अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

आरोप है कि गैर समुदाय के आरोपियों को अज्ञात में दर्शाया। इस मामले में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को सीओ बीसलपुर से मिले थे। कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई करने की मांग करते हुए बिलसंडा पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे।।

शुक्रवार को पुलिस किशोरी को जम्मू कश्मीर से बरामद कर थाने ले आई। जानकारी होते ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता नाबालिग के परिजन संग थाने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने बताया कि किशोरी को गैर समुदाय के लोग बहला-फुसलाकर भगा कर ले गए थे। किशोरी को जम्मू कश्मीर से बरामद किया गया है। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

वर्जन-

किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उसके बयान अंकित करने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। -सतीश चंद्र शुक्ला, सीओ बीसलपुर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button