पीलीभीत

Pilibhit News: विद्यालय परिसर में जलभराव होने से शिक्षण कार्य प्रभावित

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Fri, 07 Jul 2023 11:45 PM IST

Teaching work affected due to waterlogging in the school premises

बीसलपुर के गांव नांद के राजकीय बेसिक विद्यालय परिसर में भरा बारिश का पानी। संवाद

बीसलपुर। बारिश से गांव देहात के स्कूलों में पानी भरने से पढ़ाई प्रभावित होने लगी है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।

गांव नांद के राजकीय बेसिक विद्यालय का परिसर काफी निचला होने के कारण थोड़ी से बारिश होने पर ही परिसर में जलभराव हो जाता है। तीन दिन पहले हुई बारिश में इस विद्यालय के परिसर में जलभराव हो गया था, जो अभी भी है। जलभराव के कारण विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बच्चे खेल भी नहीं पाते हैं।

इस विद्यालय की यह स्थिति पिछले काफी समय से है। संबंधित अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी इस समस्या का समाधान नहीं कर रहे। इस बीच जागरूक अभिभावकों ने कई बार प्रधानाध्यापक, ग्राम प्रधान और विभागीय अधिकारियों से मिलकर इस समस्या का समाधान कराने की मांग की, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। जिससे अभिभावकों में अधिकारियों के प्रति रोष है। इस बाबत खंड शिक्षाधिकारी राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि बहुत जल्द इस समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button