पीलीभीत

Pilibhit News: पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी जेल भेजे

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Tue, 19 Sep 2023 01:01 AM IST

पूरनपुर। युवती को घर से अगवाकर जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जेल भेजने से पहले दोनों का मेडिकल कराया गया। डीएनए जांच के लिए सैंपल भी कराए गए।

घुंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव से 13 सितंंबर की रात करीब नौ बजे युवती का अपहरण कर लिया गया। बाद में जंगल में ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। युवती रात भर भर अपहरणकर्ताओं के चंगुल में रही। अगले दिन सुबह घर पहुंचकर युवती ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। इस मामले में सुनील और उसके ममेरे भाई मुन्ना ने खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

घुंघचाई इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को उनका सीएचसी में मेडिकल कराया गया। डीएनए टेस्ट के लिए उनके सैंपल भी कराए गए। इसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button