पीलीभीत

Pilibhit News: महिला से अभद्रता की डाक निरीक्षक करेंगे जांच

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Mon, 25 Sep 2023 12:45 AM IST

बीसलपुर। बरेली के प्रवर डाक अधीक्षक ने एक महिला का भुगतान न करने और उससे अभद्रता करने के मामले की जांच पीलीभीत के डाक निरीक्षक नृपेंंद्र कुमार को सौंपी है।

गांव मुसेपुर जयसिंह निवासी लज्जा देवी पत्नी हरपाल सिंह ने 10 सितंबर को बरेली के प्रवर डाक अधीक्षक से शिकायती की थी कि नौ सितंबर को बीसलपुर के मुख्य डाकघर में 2.40 लाख रुपये कि किसान विकास पत्रों का भुगतान लेने जाने पर पटल प्रभारी ने उनसे दो हजार रुपये मांगे। न देने पर भुगतान करने से मना कर दिया और अभद्र व्यवहार किया। प्रवर डाक अधीक्षक ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पीलीभीत के डाक निरीक्षक नृपेंद्र कुमार को मामले की जांच सौंपी है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button