बरेली: महिला ने मिलने से इनकार किया तो रिश्तेदार ने की शर्मनाक करतूत, अश्लील फोटो किए वायरल

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली में एक युवक अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर रिश्तेदार महिला से रुपये लेता रहा और उसका शारीरिक शोषण भी करता रहा। महिला ने मिलने से इनकार किया तो रिश्तेदार ने उसके फोटो और वीडियो वायरल कर दिए, जिससे उसके घर में कलह मच गई। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
किला छावनी क्षेत्र की निवासी महिला के घर छह महीने पहले भरतपुर फरीदपुर निवासी उसका रिश्तेदार युवक आया था। एक दिन युवक ने जबरन महिला के अश्लील फोटो खींचे और वीडियो बना लिए। फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सचिन महिला का शारीरिक शोषण करने लगा।
ये भी पढ़ें- धीरेंद्र शास्त्री को मारने की धमकी: ‘बरेली में जिस दिन कदम रखा…’; प्रधान के नंबर से किया गया ये मैसेज
युवक ने महिला से कई बार रुपये भी लिए। महिला ने जब मिलने से मना किया तो उसने फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। 13 सितंबर को आरोपी ने फोन पर कहा कि तेरी फोटो और वीडियो वायरल कर दिए हैं। इसकी जानकारी होने पर महिला के घर में कलह मच गई। महिला ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।



