Pilibhit News: सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क… पता ही नहीं चलता

शहर की यशवंतरी मंदिर जाने वाली सडक पर हुए बडे बडे गड़़डे । संवाद
पीलीभीत। हाईवे और अन्य मार्गों पर गड्ढों से लोग दुखी हैं। गड्ढों में भरा पानी वाहन चालकों के लिए मुसीबत बना हुआ है। हर समय जान का खतरा बना रहता है। आए दिन गड्ढों के कारण हादसे हो रहे हैं। जिम्मेदार लोगों ने अब तक सड़कों और गड्ढों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है। ऐसे में वाहन चालकों के साथ ही पैदल चलने वालों को भी परेशानी हो रही है।
00
यशवंतरी मंदिर मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे
शहर में सबसे खराब स्थिति यशवंतरी देवी मंदिर जाने वाली सड़क की है। देशनगर मठिया से आवास विकास चौराहे के बीच तो सड़क गड्ढों में गुम हो गई है। कहने को तो नई सड़क बनाने के लिए नगर पालिका ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और बजट भी मंजूर हो गया है, लेकिन बारिश की वजह से निर्माण टल रहा है। पूरी सड़क ही गड्ढों में तब्दील है। पानी भरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं।
00
गन्ना तिराहा के गड्ढे में गिरकर लोग हो रहे घायल
टनकपुर हाईवे पर गन्ना तिराहा पर सड़क की हालत बेहद खराब है। यहां पर सड़क के नाम पर मात्र गिट्टी ही दिखाई देती है। मोड पर ही गहरा गड्ढा तालाब का रूप ले चुका है। यहां आए दिन ई-रिक्शा पलट जाते हैं। अक्सर दोपहिया वाहन सवार गड्ढे में गिरकर घायल हो जाते हैं, इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
00
सड़क हो गई गायब, सिर्फ गड्ढे रह गए
सबसे अधिक खराब हालत रामलीला रोड की है। सड़क के नाम पर गड्ढों के अलावा कुछ भी शेष नहीं है। रेलवे क्रॉसिंग पार होते ही रोड पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर गया है। ऐसे में इधर से गुजरने वाले ई-रिक्शा और अन्य वाहन चालकों को गहराई का पता नहीं चल पाता है। ऐसे में कई बार वाहन पलट जाते हैं।
00
दिव्यांगों की राह भी है कठिन
टनकपुर हाईवे से दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के लिए सड़क गई है। यह सड़क भी इन दिनों खस्ताहाल है। महज गड्ढे बचे हैं। ऐसे में कार्यालय पहुंचने में दिव्यांगजनों को खतरों से होकर गुजरना पड़ता है। बताते हैं कि सड़क को लेकर कई बार प्रशासन से कहा भी गया, लेकिन अभी तक किसी ने ध्यान नहीं दिया।
00
लोग बोले- खोदाई से बर्बाद हुईं सड़कें
शहर में पहले पानी की लाइन और इसके बाद गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोदकर डाल दिया गया है। मोहल्लों में गलियों की दशा तो और ज्यादा खराब है। मुख्य सड़कों पर भी निकलना दूभर गई है। – दीपक, स्टेशन रोड
00
हाईवे हो या फिर शहर के अंदर की रोड, कोई भी ठीक नहीं है। गड्ढे कभी भरे ही नहीं जाते हैं। यह गड्ढे बारिश में जानलेवा बने हुए हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार खामोश हैं। – हरिओम, स्टेडियम रोड
00
सड़कों की मरम्मत के लिए नगर पालिका प्रसासन से कहा जाएगा। जल्द ही गड्ढे भरवाए जाएंगे। – सुनील कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट
![]()
शहर की यशवंतरी मंदिर जाने वाली सडक पर हुए बडे बडे गड़़डे । संवाद
![]()
शहर की यशवंतरी मंदिर जाने वाली सडक पर हुए बडे बडे गड़़डे । संवाद
![]()
शहर की यशवंतरी मंदिर जाने वाली सडक पर हुए बडे बडे गड़़डे । संवाद
![]()
शहर की यशवंतरी मंदिर जाने वाली सडक पर हुए बडे बडे गड़़डे । संवाद
![]()
शहर की यशवंतरी मंदिर जाने वाली सडक पर हुए बडे बडे गड़़डे । संवाद