पीलीभीत

Pilibhit News: गर्भवती विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Mon, 31 Jul 2023 11:50 PM IST

पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के गांव कल्यानपुर नौगवां निवासी आशा को ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पीटकर घर से निकाल दिया। एसपी के आदेश पर थाना बरखेड़ा में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

आशा ने बताया कि उनकी शादी थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव नगरा के रविंद्र वर्मा से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होते देख पति रविंद्र वर्मा, सास फूलमती और ससुर बाबूराम ने पीटकर घर से निकाल दिया था। उस वक्त वह पांच माह के गर्भ से थीं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button