Pilibhit News: नए कानून के खिलाफ सड़कोें पर उतरे निजी वाहन चालक

जलूस निकालते निजी चालक । संवाद
पीलीभीत। विभिन्न मांगों को लेकर जिले के निजी वाहनों के चालकों ने असम चौराहे से लेकर कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालते हुए प्रदर्शन किया और कानून को वापस लेने की मांग की।
सर्वकल्याण चालक कल्याण संघ उत्तर प्रदेश के निजी वाहन चालकों ने असम चौराहे से कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। गन्ना मंत्री संजय सिंह गंगवार के आवास पर जाकर मांगों को लेकर ज्ञापन देने के बाद चालक कलक्ट्रेट पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। चालकों की मांग है कि चालकों के विरुद्ध सरकार द्वारा 10 वर्ष का जेल प्रावधान किया गया है, जो गलत है। सरकार को इसे वापस लेना चाहिए। ऐसा न करने पर चालक उग्र आंदोलन करेंगे। ज्ञापन में पुलिस की अवैध वसूली, सड़कों के किनारे सुरक्षा के इंतजाम, आवारा सांडों को पकड़वाने समेत विभिन्न मांगें शामिल थीं। इस मौके पर संघ के जिला सेक्रेटरी ओमप्रकाश, मंजूर अहमद, जहरुद्दीन, सुरेंद्र प्रसाद समेत तमाम निजी वाहनों के चालक मौजूद थे।



