पीलीभीत

Pilibhit News: पूरनपुर को दस हेल्थ एटीएम की मिली सौगात

Connect News 24

Puranpur got the gift of ten health ATMs

हेल्थ एटीएम में जांच करते स्वास्थ कर्मी । स्रोत – स्वास्थ विभाग

पीलीभीत। प्रदेश के 100 आकांक्षात्मक ब्लॉकों में चयनित पूरनपुर को शासन ने 10 नए हेल्थ एटीएम की सौगात दी है। शासन स्तर से यह हेल्थ एटीएम पूरनपुर ब्लाॅक को प्राप्त हो गए हैं, जो संंबंधित अस्पतालों में लगा दिए हैं। तकनीकी कार्रवाई पूरी होने के बाद यह सभी हेल्थ एटीएम संचालित हो जाएंगे।

शासन से भेजे गए यह नए हेल्थ एटीएम पूरनपुर ब्लाॅक क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में भेजे जा चुके हैं, ताकि ग्रामीण अंचल की जनता को जांचों से संंबंधित सुविधाएं मिलें। हालांकि पूरनपुर सीएचसी पर पहले से ही एक हेल्थ एटीएम लगा है, जो विधायक निधि से लगाया गया है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि विधायक निधि से लगाए गए हेल्थ एटीएम में 40 प्रकार की जांचें होती हैं, लेकिन पिछले कुछ दिन से यह हेल्थ एटीएम तकनीकि रूप से खराब चल रहा है, जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है।

विधायक निधि से लगे हैं चार हेल्थ एटीएम

जिले में चार हेल्थ एटीएम पहले से हैं, जो विधायक निधि से लगाए गए हैं। इसमें एक पूरनपुर, बीसलपुर, बरखेड़ा और ललौरीखेड़ा के सरकारी अस्पतालों में लगे हैं। इसमें बरखेड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित हेल्थ एटीएम ठीक से काम करा रहा है, लेकिन अन्य ब्लॉकों में कुछ तकनीकी समस्याएं हैं।

जिले को दस नए हेल्थ एटीएम मिले हैं, जो सभी पूरनपुर क्षेत्र के अस्पतालों में लगेंगे। यह हेल्थ एटीएम शासनस्तर से भेजे गए हैं। तकनीकि टीम की जांच के बाद जल्द ही यह सभी क्रियाशील करा दिए जाएंगे। -डॉ. आलोक कुमार, सीएमओ


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button