Pilibhit News: कंस वध के साथ रासलीला का समापन

पूरनपुर रामलीला में आयोजित रासलीला में प्रस्तुत की गई झांकी । स्रोत – मेला कमेटी
पूरनपुर। श्री रामलीला मेले में चल रही पांच दिवसीय रासलीला का कंस वध के साथ समापन हो गया। इस लीला को देखने लिए काफी संख्या में दर्शक पहुंचे।
रासलीला मंचन के दौरान कंस ने भगवान श्रीकृष्ण को अपने सेनापति अक्रूर को भेजकर गोकुल से मथुरा बुलवा लिया और उन्हें मरवाने का षड्यंत्र रचा। मथुरा आने पर कंस ने अपनी चाल के अनुसार दंगल का आयोजन करवाया। इसमें दूर-दूर से पहलवान बुलाकर श्री कृष्ण से युद्ध कराया। इसके बाद हाथी से भी कुचलवाने का प्रयास किया। अंत में भगवान ने कंस से युद्ध किया और उसे मारकर जनता को अत्याचार से मुक्ति दिलाई। कंस का वध होते ही पूरा पंडाल जय श्री कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान भगवान शंकर की झांकी भी सजाई गई। संवाद