पीलीभीत
Pilibhit News: रोटावेटर में फंसकर घायल हुए अधेड़ की मौत
पूरनपुर। गेहूं बुआई के समय रोटावेटर में फंसकर घायल हुए अधेड़ की तीन दिन बाद लखनऊ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में अधेड़ के दोनों पैर कट गए थे।
बीते शुक्रवार की शाम घुंघचाई के सतीश (55) पुत्र विश्वनाथ मदारपुर गांव में रोटावेटर से गेहूं की बुआई करा रहे थे। ट्रैक्टर पर चढ़ने के दौरान सतीश के दोनो पैर रोटवेटर में फंसकर कट गए । घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से रेफर करने के बाद परिजन उन्हें लखनऊ ले गए। लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में सतीश का उपचार चल रहा था। सोमवार सुबह उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। संवाद