Pilibhit News: उपजिलाधिकारी ने बंद मिली दुकानें कराई सील

बीसलपुर में सस्ता गल्ला विक्रेता की बंद पड़ी दुकान सील करते उपजिलाधिकारी । संवाद
बीसलपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने सोमवार को नगर क्षेत्र की सस्ता गल्ला विक्रेताओं की सभी दुकानों का औचक निरीक्षण किया। दो दुकानें बंद मिलीं, जिन्हें सील कर दिया गया।
उपजिलाधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि निरीक्षण में मनोज कुमार और रेखा देवी की दुकानें अनाधिकृत रूप से बंद मिलीं। नोटिस बोर्ड पर दुकानें बंद होने का कारण भी नहीं लिखा था। फोन पर जब उन दुकानदारों से बात करने का प्रयास किया गया तो उनके फोन स्विच ऑफ निकले। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर दोनों दुकानें सील कर दी गईं। निरीक्षण के समय उपजिलाधिकारी के साथ नायब तहसीलदार रमेश चंद्र और आपूर्ति निरीक्षक रजनीश शुक्ला भी थे। संवाद